बनाइए लाजवाब कढ़ी

किचन
किचन
बनाइए लाजवाब कढ़ीसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

सामग्रीः- चार कटोरी छाछ, चार बड़े चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा

चम्मच मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, चार गड्डी मेथी की ताजी पत्तियां,

आधा चम्मच साबुत जीरा, दो सूखी लाल मिर्च, आधी चम्मच चीनी, चार हरी मिर्च,

हींग पाउडर एक चौथाई चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल तीन बड़े चम्मच।

विधिः- कड़ाही में छाछ डाल कर आंच पर रखें। एक कटोरी में चार चम्मच बेसन, हल्दी

पाउडर, जीरा पाउडर व नमक डाल कर पानी में घोलें। इस घोल को छाछ में डाल कर

अच्छी तरह पकने दें। हरी मिर्च चीर कर छाछ में डालें। मेथी की पत्तियों को धोकर

बारीक काट लें और इसमें डालें। ढक्कन लगा कर धीमी आंच में पकाते हुए कढ़ी

थोड़ी गाढ़ी होने पर आंच से उतार लें।

तड़के के लिए अन्य छोटी कड़ाही में तेल गरम करने के पश्चात सूखी मिर्च, जीरा डालें।

चटखने के बाद हींग व लाल मिर्च डाल कर तुरंत बन्द कर दें और कढ़ी वाली कड़ाही

में इसे उड़ेल दें। साथ ही तुरंत ढक कर रख दें। चाहें तो आप इसमें छोटी-छोटी मेथी

और बेसन के पकौड़े बना कर डालें तो स्वाद दुगुना हो जाएगा। पकौड़े उतारते समय

डालें। इस कड़ी को चाहें तो बाजरे की रोटियों के साथ या सादे चावल के साथ भी ले

सकती हैं।

मिलीजुली सब्जियों की कढ़ी

सामग्रीः-चार कटोरी छाछ, चार बड़े चम्मच बेसन, दो मध्यम आकार के बैंगन, चार-पांच

फलियां, एक बड़ा प्याज, बड़ा टुकड़ा लौकी या पपीते का, हरी मिर्च चार-पांच, जीरा

पाउडर आधा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, एक चौथाई चम्मच हींग, दो सूखी

लाल मिर्च, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, मीठी नीम की एक टहनी, नमक

स्वादानुसार, तेल तीन बड़े चम्मच।

विधिः- कड़ाही में छाछ आंच पर रखें। एक कटोरी में बेसन हल्दी पाउडर व नमक पानी

के साथ घोलें तथा इसे छाछ में डालें। बैंगन, प्याज, लौकी, हरी मिर्च, फली को भी

लम्बे आकार में काट कर डालें। धीमी आंच पर कढ़ी गाढ़ी होने तक पकाती रहें। गाढ़ी

होने तक सब्जियां भी पक जाएंगी। अब इसे आंच से उतार लीजिए। अन्य छोटी

कड़ाही में तेल गरम कीजिए और जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च व हींग डाल कर कढ़ी

में उडे़ल दें। तुरंत ढक्कन बंद कर दें। चाहें तो आप इसमें बेसन की सादी पकौडि़यां

भी बना कर उतारते समय डाल सकते हैं। इसे सादे चावल के साथ परोसें।

पकौड़ी कढ़ी

सामग्रीः- चार कटोरी छाछ, चार बड़े चम्मच बेसन (छाछ के लिए), हरी धनिये की दो

गड्डियां, हरी मिर्च चार-पांच, जीरा पाउडर आधा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच,

मिर्च पाउडर आधा चम्मच, दो बड़े प्याज, आधा चम्मच साबुत जीरा, एक चौथाई

चम्मच हींग पाउडर, एक कटोरी बेसन (पकौड़ी के लिए), नमक स्वादानुसार, तेल

तड़के व पकौड़ियां तलने के लिए।

विधिः- कड़ाही में छाछ डाल कर कर आंच पर रखें। एक कटोरी में बेसन चार चम्मच,

हल्दी व जीरा पाउडर व नमक को पानी में घोलें तथा छाछ में डालें। धीमी आंच पर

कढ़ी गाढ़ी हो जाने पर आंच से उतार लें। एक बर्तन में प्याज हरी मिर्च व आधी हरी

धनियां को बेसन के साथ गाढ़ा घोल कर तेल में छोटी-छोटी पकौड़ियां तलती जाएं।

इन्हें कढ़ी में डाल दें। अब एक अन्य कड़ाही में तीन बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम

होने दें। इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा, राई, डालें। चटखने के पश्चात इसमें हींग व

लाल मिर्च डाल कर तुरंत कढ़ी में उडे़ल दें। अंत में हरी धनियां डाल कर सजाएं

तथा सादे चावल या रोटी के साथ परोसें।

लौकी कढ़ी

सामग्रीः- चार कटोरी छाछ, चार बड़े चम्मच बेसन, हरी मिर्च चार-पांच, एक बड़ा टुकड़ा

लौकी, साबुत जीरा आधा चम्मच, राई आधा चम्मच, कढ़ी पत्ते की टहनी, हींग आधा

चम्मच, नमक स्वादानुसार, तीन बड़े चम्मच तेल।

विधिः- कड़ाही में छाछ डाल कर आंच पर रखें। एक कटोरी में बेसन हल्दी, जीरा व

नमक को पानी से घोल कर कड़ाही में डालें। लौकी को लम्बे आकार में काट कर कढ़ी

में डालें। धीमी आंच पर गाढ़ी हो जाने पर इसे आंच से उतार लें। एक अन्य कड़ाही

में तेल डाल कर गरम होने पर जीरा, राई, सूखी मिर्च व कड़ी पत्ता डालें। चटखने के

बाद हींग व लाल मिर्च पाउडर डाल कर कढ़ी में उडे़ल दें। सादे चावल के साथ परोसें।

रूबी(उर्वशी)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in