घर में यूं लगाएं एक हर्ब गार्डन

बागवानी
herb gardening
घर में यूं लगाएं एक हर्ब गार्डनसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

मीठा नीम, पुदीना, धनिया, अजवायन, तुलसी जैसी जड़ी बूटियों के बारे में सभी जानते हैं और इनका प्रतिदिन प्रयोग किसी न किसी रूप में करते हैं क्योंकि ये जड़ी-बूटियां हमारे भोजन को अधिक स्वादिष्ट बनाती हैं, बने हुए भोजन की सजावट के लिए भी काम आती हैं और हमारे स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम होती हैं।

वैसे तो धनिया, पुदीना बाजार में भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है पर आप चाहें तो अपना किचन गार्डन भी बना सकती हैं इन जड़ी-बूटियों का और इन्हें सुखा कर आप उस मौसम में भी इनका प्रयोग कर सकती हैं जब ये आसानी से उपलब्ध नहीं होते। आइए देखें थोड़ी सी मेहनत से आप अपना किचन हर्ब गार्डन कैसे तैयार कर सकती हैं।

सबसे पहले इस बात पर ध्यान दें कि आप जहां रहते हैं, वहां की जलवायु कैसी है।

इस बारे में शुरू में किसी माली की मदद भी ले सकती हैं।

कुछ गमले खरीदें या कुछ बड़े किश्ती आकार के गमले खरीदें। उनमें अच्छी क्वालिटी की मिट्टी और खाद मिक्स कर गमलों में डालें।

फिर खुरपी की सहायता से गमलों में बीच में एक खड्डा (होल) सा बनाएं क्योंकि उस खड्डे में आपने पौध लगानी है।

यदि आपके पास किश्ती आकार का बड़ा गमला है तो उसमें चाहें तो दो प्रकार की जड़ी-बूटी लगा सकते हैं, छोटे आकार के हर्ब आगे वाले हिस्से में और थोड़े लम्बे हों, उनको पीछे की ओर ताकि आसानी से उनकी पत्तियों को तोड़कर उनका प्रयोग किया जा सके ।

गमलों में मिट्टी अच्छी क्वालिटी की डालें, फिर धीरे से उनमें पौध लगाकर हल्का-हल्का नीचे की और दबा दें। पौध के बाद दूसरी पौध में थोड़ी दूरी रखें ताकि उन्हें फैलने का पूरा स्पेस मिल सके।

हर्ब्स को पानी देने के लिए स्प्रे बोतल का प्रयोग करें क्योंकि प्रारम्भ में इनकी जड़ी बहुत नाजुक होती हैं। हर्ब्स का सीज़न समाप्त होने से पहले उनकी पत्तियां छाया में सुखा कर एयर टाइट शीशी में रखें और आवश्यकतानुसार उनका प्रयोग करती रहें। शीशी या डिब्बी पर परमानेंट मार्कर से उन पत्तियों का नाम लिख दें ताकि किसी प्रकार की भूल न हो। (उर्वशी)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in