खेल

94 साल की दादी ने जीते 4 गोल्ड

मार्च महीने में पानी देवी गोदारा ने बेंगलुरु में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट, 100 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीते थे।

बीकानेर : पानी देवी गोदारा ने चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और भाला फेंक में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। पानी देवी की इन उपलब्धियों ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इससे पहले, मार्च महीने में पानी देवी गोदारा ने बेंगलुरु में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट, 100 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीते थे।

94 साल की एथलीट दादी ने दिखाया दम, जीते 4 गोल्ड

उनकी उपलब्धियों ने उनकी बढ़ती उम्र के बावजूद एथलेटिक्स के प्रति उनके अटूट उत्साह और समर्पण को भी दर्शाया है। उम्र सिर्फ एक संख्या है, इसे साबित कर दिखाया है 94 साल की पानी देवी गोदारा ने। राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली पानी देवी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प की कोई सीमा नहीं होती है।

दरअसल चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। यहां पानी देवी गोदारा ने अलग-अलग स्पर्धाओं में चार गोल्ड मेडल जीतकर सिर्फ बीकानेर नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है।

‘गोल्डन ग्रैंडमा’ के नाम से जानी जाती हैं पानी देवी : 94 साल की एथलीट पानी देवी गोदारा को ‘गोल्डन ग्रैंडमा’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार फिटनेस और खेल की क्षमताओं को साबित किया है। बीकानेर की चौधरी कॉलोनी की रहने वाली पानी देवी एथलेटिक्स के प्रति अपने जुनून को घर की जिम्मेदारियों के साथ जोड़ती हैं।

गायों-भैंसों की करती हैं देखभाल : पानी देवी रोजाना अपनी गायों और भैंसों की देखभाल करती हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करती हैं। वह एक सख्त फिटनेस रूटीन का भी पालन करती हैं, जिसने उनकी असाधारण सफलता में योगदान दिया। पानी देवी की अनुशासित जीवनशैली और अथक परिश्रम ने उनकी उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

SCROLL FOR NEXT