सांकेतिक तस्वीर 
राजस्थान

दौसा में उपकोषाधिकारी की संदिग्ध आत्महत्या

उपकोषाधिकारी ने खुदकुशी से पहले दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Santosh Sharma

जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले में एक उपकोषाधिकारी (असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर) ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एक कथित 'सुसाइड नोट' मिला है जिसमें दो लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप है। आरोपियों में भुसावर में तैनात एक नायब तहसीलदार का नाम भी है।

नोट में मीणा ने यह कदम उठाने के लिए नायब तहसीलदार और उसके जीजा को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सिकराय उपखंड के उप कोष कार्यालय (ट्रेजरी) में जूनियर अकाउंटेंट शीतल मीणा की मौत के मामले में मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हुई।

परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार को मीणा घर पर अकेले थे क्योंकि उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थीं। कई बार फोन करने पर जब कोई जवाब नहीं आया तो शुक्रवार सुबह एक किराएदार को उनका हाल जानने के लिए भेजा गया, जिसके बाद घटना का पता चला।

इस मामले को जूनियर अकाउंटेंट शीतल मीणा (25) की मौत से जुड़ा हुआ माना जा रहा है जिनकी कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। उनके भाई ने 11 मई को मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें मनोज मीणा पर परेशान करने और उसकी हत्या का आरोप लगाया गया था।

हालांकि मनोज ने इन इन आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि घटना वाले दिन ऑफिस में कोई विवाद या तनाव नहीं था।

SCROLL FOR NEXT