पटना : कांगेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकल खारिज किए जाने पर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। इस मामाले को लेकर पार्टी अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इसी बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का बड़ा बयान दिया है।
राजेश राम ने कहा, जिस तरह से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र अचानक से नीजि शिकायत पर रद्द की गई है। लोकतंत्र व्यवस्था और संविधान से चलता है, संविधान ने अधिकार दिया है कि कोई भी नामांकन करता है तो वर्णन करे, उन्हें जो वर्णन करना था उन्होंने किया लेकिन बाद में कई बार ऐसी घटना हुई कि नामांकन रद्द की गई है। BJP लगातार ऐसा कर रही है। संविधान मानने की परंपरा है उसे ये खत्म करना चाहते हैं।
राजेश राम ने BJP पर हमला करते हुए कहा, आपने बिहार में कौन सी उपलब्धि हासिल की है ? भागलपुर में जो पुल गिरा। अपने पुल के ऊपर छोटा सा ग्रिलिंग किया और उसका उद्घाटन कर रहे हैं। तो किसी को टारगेट करना, किसी पर केस कर देना बीजेपी का यही चल रहा है। खजाने खाली हैं तो विकास क्या करेंगे।
बता दें, राज्यसभा चुनाव में एमपी से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को खड़ा किया गया था। इससे पहले, उन्होंने मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से 2009 में चुनाव लड़ा था और लोकसभा सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने अपने हलफनामे में तेलंगाना की एक अदालती मामले की जानकारी छुपाई है।