'TMC के 15 साल के ‘पाप’ का प्रायश्चित जरूरी', बोले BJP नेता सरावगी

सरावगी ने कहा, ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच केस में FIR सिर्फ शुरुआत है
'TMC के 15 साल के ‘पाप’ का प्रायश्चित जरूरी', बोले BJP नेता सरावगी
ममता बनर्जी
Published on

पटना : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में FIR पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि TMC ने 15 साल में बंगाल की जनता के साथ पाप किया है। इसलिए गलत काम का प्रायश्चित करना ही होगा।

सरावगी ने कहा, जिस तरह की सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। TMC ने 15 साल में बंगाल की जनता के साथ पाप किया है। मैंने हमेशा कहा है कि पिछले 15 सालों में TMC ने भ्रष्टाचार और 'कट मनी' के नाम पर कथित उगाही के जरिए पश्चिम बंगाल की जनता के साथ धोखा किया है। यह स्वाभाविक है कि कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने कहा, आपने देखा होगा कि अभिषेक बनर्जी के आवास पर लगातार पुलिस और CID की टीमें पूछताछ के लिए जा रही हैं। इसलिए गलत काम का प्रायश्चित करना ही होगा। आम जनता ने अपना बदला लिया और TMC को बंगाल से साफ किया है। इसके कारण TMC के जन प्रतिनिधियों में भी भगदड़ मची है।

'TMC के 15 साल के ‘पाप’ का प्रायश्चित जरूरी', बोले BJP नेता सरावगी
तस्करों का नया जुगाड़, शरीर पर बांध रखीं थीं 54 बोतलें, पुलिस भी रह गई दंग

TMC के बागी सांसदों को लेकर सरावगी ने कहा, जिस तरह पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार हुआ और कटमनी के नाम पर लूटा गया, यह ममता बनर्जी ने जनता के साथ पाप किया। इस पाप का फल उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। इसलिए TMC के बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं। उन्होंने लिखकर भी लोकसभा स्पीकर से अलग बैठने के लिए सीट की मांग की है।

सरावगी ने यह भी कहा कि 60 से अधिक विधायक TMC से अलग हुए। उनमें से नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की गई। इससे साफ दिखाई देता है कि पश्चिम बंगाल में भगदड़ मची है। अब TMC के सांसदों, विधायकों से लेकर पार्षद तक को यह लगता है कि वे पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल नहीं कर सकते हैं।

'TMC के 15 साल के ‘पाप’ का प्रायश्चित जरूरी', बोले BJP नेता सरावगी
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, निशांत और पवन सिंह समेत सभी उम्मीदवार विजयी
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in