नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। इस खबर पर दोनों ने अभी तक कोई बात नहीं की है।बता दें कि मलायका-अर्जुन पांच साल तक रिलेशनशिप में थे। ये रिश्ता क्यों टूटा ये बात अभी साफ नहीं हुई है। हालांकि, मलाइका के मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों से इनकार किया है। लेकिन ये बात अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में साफ हो गई।
जुहू में हुआ बर्थडे सेलिब्रेट…
बता दें कि मंगलवार आधी रात को अर्जुन के जुहू स्थित घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ। वहां परिवार के सदस्यों के अलावा बी-टाउन के कई सितारे भी मौजूद थे। आपको बता दें कि मलाइका अजुन के बर्थडे पार्टी में हमेशा सबसे पहले नजर आती थी पर इस बार नजर नहीं आयी। अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका की गैरमौजूदगी से ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगती नजर आई।