बेटी आराध्या के साथ Cannes 2024 के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai | Sanmarg

बेटी आराध्या के साथ Cannes 2024 के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai

मुंबई : 77वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर के सितारे इसमें शामिल होने के लिए फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा पहुंच रहे हैं। भारत के भी कई सेलेब्स इवेंट में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन को भी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर बीती रात स्पॉट किया गया। इस दौरान सबका ध्यान उनके हाथ पर लगी चोट पर गया। उनके दाहिना हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ था और शोल्डर स्लिंग देख फैंस को काफी टेंशन हो गई है।

विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को टूटे हुए हाथ के साथ देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं, लेकिन उनकी बेटी के अच्छे व्यवहार ने फिर एक बार लोगों का दिल जीत लिया है। आराध्या ना केवल अपनी मां की मदद के लिए आगे आई बल्कि गर्मजोशी से पपराजी का अभिवादन भी किया। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इस दौरान एश्वर्या ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का कोट पहना था और अपने बालों को खुला रखा था। वहीं आराध्या हल्के नीले रंग की हुडी और काली पैंट में नजर आईं। ऐश्वर्या ने कुछ सेकेंड के लिए मीडिया की ओर हाथ हिलाया और मुस्कुराते हुए पोज दिया।

 

 

Visited 115 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर