आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील को भाजपा ने उतारा चुनावी मैदान में

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन की जगह चर्चित वकील उज्ज्वल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया। बता दें क‌ि निकम मुंबई आतंकी हमले के मामले में सरकारी वकील थे। निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों में विशेष लोक अभियोजक रह चुके हैं। भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन 2014 और 2019 में मुंबई उत्तर मध्य सीट से निर्वाचित हुईं। पूनम भाजपा की युवा शाखा की पूर्व अध्यक्ष भी हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि संगठन से मिली जानकारी के आधार पर पूनम का टिकट काटा गया। कुछ समय से संकेत मिल रहे थे कि पूनम महाजन को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस ने पार्टी की मुंबई इकाई की प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाया है। मुंबई में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए आठ और उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए।

Visited 5 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

यामी गौतम के घर गूंजी किलकारी, जाने क्या रखा बच्चे का नाम….

मुंबई : यामी गौतम कुछ दिनों पहले फिल्म आर्टिकल 370 में नजर आई थीं। फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए खूब आगे पढ़ें »

अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 ISIS आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान-श्रीलंका से है कनेक्शन

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के इन सितारों ने दिया वोट…

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत

Kolkata Metro: टोकन से ज्यादा मेट्रो स्मार्ट कार्ड खरीद रहे लोग! कई गुना बिक्री बढ़ी

Kolkata Underwater Metro : 2 महीने में 24 लाख यात्रियों का अंडरिरवर मेट्रो में सफर

Liquid Nitrogen Paan : 12 साल की लड़की ने खाया ‘नाइट्रोजन पान’ और पेट के अंदर हो गया छेद

Howrah: BSF कर्मी पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, ECI ने ड्यूटी से हटाया

केरल: नशेड़ी ने अजगर को गले में लपेटकर करने लगा स्टंट, पुलिस ने की कार्रवाई

Kartik Maharaj on Mamata Banerjee : कार्तिक महाराज ने सीएम ममता बनर्जी को भेजा कानूनी नोटिस

ऊपर