IPL 2024: धोनी को लेकर CSK का हैरानी भरा फैसला | Sanmarg

IPL 2024: धोनी को लेकर CSK का हैरानी भरा फैसला

नई दिल्ली: शुक्रवार से IPL 2024 की शुरुआत हो रही है। MS धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उन्हें IPL के शुरुआत से ठीक पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी IPL ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।

शुक्रवार को RCB से भिड़ेगी चेन्नई
CSK अपना पहला मैच RCB के खिलाफ शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने पिछले सीजन में गुजरात जाएंट्स को फाइनल मैच में हराकर कप जीता था।

क्या ये होगा धोनी का आखिरी सीजन ?

MS धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ते ही फैंस को यह भी अहसास हो गया है कि यह IPL में MS धोनी की आखिरी सीजन होगा। दरअसल एमएस धोनी 42 साल के हो गए हैं। पिछले IPL सीजन के दौरान भी एमएस धोनी काफी दिक्कत में नजर आ रहे थे। उस वक्त भी ऐसा लग रहा था कि एमएस धोनी इसी सीजन रिटायर हो जाएंगे, लेकिन माही ने फाइनल मैच के बाद कहा था कि यह सबसे सही समय है आईपीएल छोड़ने का, लेकिन वह फैंस के लिए कम से कम एक और सीजन खेलेंगे। ऐसे में धोनी ने फैंस से किया अपना वादा पूरा करने के लिए इस सीजन खेलने का फैसला तो लिया, लेकिन बतौर कप्तान नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीता था।

Visited 115 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर