ऐश्वर्या राय का आज 50वां जन्मदिन, इस विज्ञापन से हुई थी करियर की शुरुआत | Sanmarg

ऐश्वर्या राय का आज 50वां जन्मदिन, इस विज्ञापन से हुई थी करियर की शुरुआत

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। 1 नवंबर 1973 के दिन मंगलुरु में जन्मीं ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों रहती हैं। ऐक्ट्रेस ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम रोशन किया है। 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और ‘और प्यार हो गया’ से अपने करियर की शुरुआत की। शुरुआत में अपनी खूबसूरती के लिए तारीफें बटोरने वाली ऐश्वर्या को धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। बता दें क‌ि एक्ट्रेस ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और बच्चन परिवार की बहू बन गईं। बता दें क‌ि ऐश्वर्या जब वह 9वीं क्लास में थीं तभी उन्हें कैमरे के सामने आने का मौका मिल गया था। उन्होंने एक टीवी विज्ञापन के लिए विज्ञापन दिया था। हालाँकि उन्हें चर्चा लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक विज्ञापन से मिली, जिसमें उनके साथ आमिर खान भी थे।

डॉक्टर बनना चाहती थी ऐक्ट्रेस

बता दें क‌ि एक ऐश्वर्या ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें जूलॉजी विषय बहुत पसंद है। वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। उन्होंने कह क‌ि मॉडलिंग और बॉलीवुड में आने से पहले वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। अगर वह एक्ट्रेस नहीं होती तो अपना करियर मेडिकल में चुनतीं। उनका चयन लातूर और नासिक के मेडिकल कॉलेजों में भी योग्यता के आधार पर हुआ था। इसके अलावा उनकी रुचि वास्तुकला में भी थी।

ऐक्ट्रेस को डांस का भी है बेहद शौक

बता दें क‌ि ऐश्वर्या को क्लासिकल डांस में महारत हासिल है। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उनके बेहतरीन शास्त्रीय नृत्य की झलक ताल, उमराव जान, देवदास, जोधा अकबर जैसी फिल्मों में देखी जा सकती है।ऐश्वर्या को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के अलावा कन्नड़, तमिल और बंगाली भाषा भी आती हैं।

जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं जो मशहूर टॉक शो ‘द ओपरा विन्फ्रे शो’ में गई थीं। उस वक्त इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि ऐश्वर्या पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि मैडम तुसाद में उनके मोम के पुतले की आंखों का रंग ही उनकी आंखों का असली रंग है।

कई पुरस्कार से सम्मानित हैं ऐक्ट्रेस

बता देें क‌ि ऐश्वर्या को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारमिल चुके हैं। साल 2009 में ऐश्वर्या को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वहीं साल 2012 में उन्हें फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस अवॉर्ड (ऑर्डर ऑफ आर्ट एंड लेटर्स) से सम्मानित किया गया

था। ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। 2003 में वह कान्स फेस्टिवल में जूरी सदस्य बनीं।  a

Visited 137 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर