जानिए क्यों किए जाते हैं रोटी के ये पांच टोटके! | Sanmarg

जानिए क्यों किए जाते हैं रोटी के ये पांच टोटके!

कोलकाता : रोटी हम सबके भोजन का अहम हिस्सा है। रोटी को काफी पौष्टिक आहार माना गया है। रोटी के बिना कई लोगों का भोजन ही पूरा नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी के टोटके भी किए जाते हैं? जी हां, हिंदू धर्म में कई सारे लोग टोटकों पर विश्वास करते हैं और रोटी के टोटके करते हैं। आज हम आपको रोटी के पांच टोटके बताने जा रहे हैं। इन टोटकों से अलग-अलग समस्या का समाधान मिलने की मान्यता है।

1. रोटी से जुड़ा एक टोटका घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए किया जाता है। इसके मुताबिक प्रतिदिन घर पर बनी पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार की कलह समाप्त हो जाती है।

2. एक टोटका कुंडली में राहु और केतु की स्थिति को मजबूत करने के लिए किया जाता है। इसमें कहा गया है कि रात की आखिरी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला दें। ऐसा लगातार एक 15 दिन तक करने से लाभ मिलने की मान्यता है।

3. रोटी का एक टोटका पितृदोष से बचने के लिए भी किया जाता है। इस टोटके को अमावस्या की रात अपनाते हैं। इसके लिए आपको रोटी और खीर बनानी होगी। इसके बाद खीर को रोटी में लपेटकर कौओं को खिला दें। इससे शीघ्र लाभ मिलने की बात कही गई है।

4. एक अन्य टोटके में रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिलाने के लिए कहा गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को असफलताएं मिलनी बंद हो जाती हैं। वह अपने प्रयासों में सफल होने लगता है।

5. सास और बहू के रिश्ते को मधुर करने के लिए भी एक टोटका अपनाया जाता है। इसके अनुसार शनिवार को बनने वाली पहली रोटी पर अपनी सास का काली स्याही से नाम लिखना चाहिए। इसके बाद शाम को इसे काले कुत्ते को खिलाने के लिए कहा गया है।

Disclaimer : हालांकि सन्मार्ग इन टोटकों की पुष्टि नहीं करता है।

Visited 131 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर