Chandrayaan 3: चांद पर प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की तस्वीर, ISRO ने लिखा- ‘Smile Please…’ | Sanmarg

Chandrayaan 3: चांद पर प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की तस्वीर, ISRO ने लिखा- ‘Smile Please…’

नई दिल्ली: चांद पर चंद्रयान-3 लगातार काम कर रहा है। हर दिन नई-नई जानकारियां चंद्रयान से मिल रही है। इसरो ने बुधवार (30 अगस्त) को विक्रम लैंडर की तस्वीरें साझा की। इस तस्वीर को प्रज्ञान रोवर ने क्लिक किया है। इस तस्वीर के साथ इसरो ने कैप्शन में ‘SMILE PLEASE’ लिखा।

नेविगेशन कैमरे से ली तस्वीर

बुधवार (30 अगस्त) को ट्वीट करते हुए इसरो ने लिखा, ‘Smile Please’ प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीरें क्लिक की हैं। ये फोटो प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरे (NavCam) द्वारा क्लिक की गई हैं। इस NavCam कैमरे को Laboratory for Electro-Optics Systems (LEOS) द्वारा तैयार किया गया है’। इसरो के अनुसार, ये तस्वीरें 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर क्लिक की गई हैं।

बता दें कि इसरो द्वारा 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया गया था। इसके बाद 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की। भारत इसी के साथ चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बना था। वहीं चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश था। भारत से पहले कई और देशों ने चांद पर कदम रखा। इनमें अमेरिका, चीन और सोवियत संघ सफलतापूर्वक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं।

कई जानकारियां जुटा चुका है चंद्रयान

चांद पर मौजूद कई चीजों को खोजने के लिए चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर लगातार जुटे हुए हैं। बीते दिन इसरो ने चांद पर ऑक्सीजन, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, एल्युमिनियम, कैल्शियम, मैगनीज, सिलिकॉन, सल्फर होने की पुष्टि की थी और अब प्रज्ञान रोवर की कोशिश यहां पर हाइड्रोजन खोजने की है।

Visited 144 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर