घंटों तक स्क्रीन पर काम करने से थक जाती हैं आंखें तो करें ये 4 काम, मिलेगा आराम | Sanmarg

घंटों तक स्क्रीन पर काम करने से थक जाती हैं आंखें तो करें ये 4 काम, मिलेगा आराम

कोलकाता : आजकल सभी लोग मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का यूज करते हैं। कई लोग घंटों तक लैपटॉप स्क्रीन पर नजरें गड़ाएं काम करते रहते हैं, तो बहुत से लोग गेंमिग और सोशल मीडिया के मोबाइल या लैपटॉप में लगे रहते हैं। बच्चे भी अब इन गैजेट से दूर नहीं हैं। वह भी घंटों तक इनका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रेज से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आपको इन कारणों से आंखों में पानी आने, दर्द और जलन होने की परेशानी हो रही है तो आज हम आपको इनसे बचने के उपायों के बारे में बताने वाले हैं।

आंखों की सफाई
आंखों की सेहत को अच्छा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आंखों की सफाई करें। आपको रोज आंखों को ठंडे पानी से साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आंखें सूखती नहीं है इससे आंखों का हाइड्रेशन बना रहता है। आप आंखों में गुलाब जल डालकर भी आंखों को हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

गाय का घी खाएं

आंखों को घी से बहुत फायदा होता है। आपको आंखों की रोशनी बढ़ानी है और आंखों को जलन और दर्द की समस्या से बचाना है तो डाइट में गाय का घी शामिल करना चाहिए।

घास पर चलने से भी बढ़ती है आंखों की रोशनी
अगर आपको भी आंखों से जुड़ी परेशानी हो रही है तो आपको सुबह के समय नंगे पैर घास पर चलना चाहिए। घास पर ओस पड़ी हो तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और दर्द की परेशानी से भी राहत मिलती है।

बीच में ले ब्रैक
आंखों में पानी आता है और दर्द होता है तो काम के बीच थोड़ी देर के लिए आराम देना चाहिए। आंखों को करीब 15-20 सेकेंड के लिए झपकाते रहें। लैपटॉप पर काम करते हुए स्क्रीन की ब्राइटनेस को भी कम रखें। इससे आंखों को दिक्कत नहीं होती है।

 

Visited 96 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर