कब है अधिक मास अमावस्या 15 या 16 अगस्त को? क्यों बना … | Sanmarg

कब है अधिक मास अमावस्या 15 या 16 अगस्त को? क्यों बना …

Fallback Image

कोलकाता : सावन अधिक मास अमावस्या कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को है। इस साल अधिक मास अमावस्या 15 अगस्त को है या 16 अगस्त को? इसकी ति​थि के कारण सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। अधिक मास अमावस्या के दिन मलमास का समापन हो जाएगा और उसके अगले दिन से सावन का शुक्ल पक्ष प्रारंभ होगा। अमावस्या के दिन स्नान और दान करने का विधान है। इस दिन पितरों को तृप्त करने के लिए तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं, ताकि पितृ दोष से मुक्ति मिल सके।

अधिक मास अमावस्या 2023 तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अधिक मास की अमावस्या तिथि की शुरूआत 15 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से होगी और समाप्ति 16 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर होगी। पंचांग के आधार पर इस बार 15 अगस्त मंगलवार को अधिक मास की दर्श अमावस्या है। इसे मलमास दर्श अमावस्या भी कहते हैं। उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर से बन रहा है। यह योग दोपहर में 01 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और 16 अगस्त को सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दर्श अमावस्या को चंद्र देव के दर्शन नहीं होते हैं, लेकिन इस दिन आप जो भी प्रार्थना करते हैं, उसे चंद्र देव सुनते हैं और पूर्ण करते हैं। इस वजह से दर्श अमावस्या पर चंद्र दोष को दूर करने के लिए चंद्रमा की पूजा करते हैं। यह भी माना जाता है कि दर्श अमावस्या पर पितर पृथ्वी पर आकर अपने परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं, इसलिए उनके लिए पूजा करते हैं।

16 अगस्त को है अधिक मास अमावस्या 2023
अधिक मास अमावस्या 16 अगस्त दिन बुधवार को है। इस दिन अमावस्या का स्नान और दान किया जाएगा। पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान, दान, ब्राह्मण भोज आदि इस दिन करते हैं। अमावस्या के दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 05:47 बजे से 07:27 बजे तक है।

उसके बाद सुबह 10:47 बजे से दोपहर 03:46 बजे तक अच्छा समय है। अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 04:24 बजे से 05:07 बजे तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 02:04 बजे तक है।

 

Visited 175 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर