Shaniwar Upay: शनिवार को करें ये अचूक उपाय, जाग उठेगी आपकी सोई हुई किस्मत | Sanmarg

Shaniwar Upay: शनिवार को करें ये अचूक उपाय, जाग उठेगी आपकी सोई हुई किस्मत

कोलकाता : सप्ताह के हर दिन अलग-अलग देवी-देवता को समर्पित हैं। इसी क्रम में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव का पूजन किया जाता है। शनिदेव न्याय के देवता कहलाते हैं। वह लोगों को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव की बुरी नजर पड़ जाए तो उसे कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनिदेव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की और सफलता हासिल करता है। साथ ही शनि पीड़ा से राहत मिलती है। इसके अलावा शनिदेव की कृपा से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। जो व्यक्ति शनि की महादशा या शनि दोष से परेशान है तो उसे शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन से उपाय अपनाने से आपको लाभ मिलेगा।

  • जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन सूर्योदय के बाद पीपल की पूजा करने, जल अर्पित करने हुए तेल का दीया जलाने से शनि देव की कृपा हमेशा मिलती है।
  • शनिवार के दिन कुत्ते की सेवा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।  इसलिए शनिवार के दिन काले रंग को कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शनिदेव को लोबान अति प्रिय है और इसलिए शनिवार की रात को घर में लोबान जलाना चाहिए। ऐसा करने से धुएं के साथ घर में मौजूद सारी नकारात्मकता बाहर चली जाती है और घर के लोगों की सेहत भी बेहतर होती है।
  • शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में काले तिल के कुछ दाने अवश्य डालें।  ऐसा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा पाने और कुंडली से साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने लिए शनिदेव के मंत्रों और चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • शनिदेव की कृपा पाने और कुंडली से शनि दोष को खत्म करने के लिए हनुमान जी पूजा अवश्य करनी चाहिए। शनिवार के दिन विशेष रूप से हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें।

 

Visited 160 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर