Egra Blast : मुख्य अभियुक्त की हुई मौत | Sanmarg

Egra Blast : मुख्य अभियुक्त की हुई मौत

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पूर्व मिदनापुर जिला के एगरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी कृष्णपद बाग उर्फ भानु बाग की मौत हो गयी है। गत मंगलवार को एगरा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गयी थी तथा कई अन्य घायल हो गए थे। घायलों में बाग भी शामिल था। गंभीर अवस्था में वह ओडिशा में कटक स्थित एक अस्पताल में उपचार करवा रहा था, जहां पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। बाग ने उपचार के दौरान गुरुवार की रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। भानु विस्फोट के बाद अपने पुत्र और भतीजे के साथ कटक के एक निजी अस्पताल में उपचार करवाने चला गया था। पुलिस ने बाग के पुत्र पृथवीजीत बाग और भतीजे इंद्रजीत बाग को भी गिरफ्तार कर लिया था। भानु पूर्व मिदनापुर जिला में सहारा पंचायत क्षेत्र के एगरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। भानु की जिस जगह पर फैक्ट्री है, वहां से ओडिशा की सीमा महज दो किलोमीटर दूर है, इस वजह से वह अपने पुत्र और भतीजे के साथ ओडिशा चला गया था।

 

Visited 233 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर