उच्च शिक्षा में प्रवेश में पारदर्शिता लाने के लिए नया पाेर्टल – ब्रात्य बसु | Sanmarg

उच्च शिक्षा में प्रवेश में पारदर्शिता लाने के लिए नया पाेर्टल – ब्रात्य बसु

Fallback Image

राज्यपाल पर साधा निशाना
सन्मार्ग संवाददाता
पुरुलिया : राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने मंगलवार को पुरुलिया में सिद्धू कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय का दौरा किया। पुरुलिया में उनके कई कार्यक्रम थे। पुरुलिया में एक पत्रकार वार्ता में ब्रात्य बसु ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश के लिए एक केंद्रीय पोर्टल बनाया जा रहा है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोई भी देख सकता है कि राज्य के किस विश्वविद्यालय में कितनी सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस साल केंद्रीय स्तर पर एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने का फैसला लिया गया है। पुरुलिया से बैठकर एक लड़का राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में विषयवार सीटों की संख्या देख सकता है। पैसा पोर्टल के जरिये ही जमा करना होगा। इसके बाद उसे भर्ती कराया जाएगा। यह है ऑनलाइन एडमिशन का मुख्य बिंदु।
राज्यपाल पर साधा निशाना
राजभवन पर विधेयक को अटकाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्यपाल अपने तरीके से काम कर रहे हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों के आचार्य पिछले साल जून में राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री होंगी, यह बिल राज्यपाल को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बाद भी राज्यपाल ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है और न ही इसे वापस भेजा है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में राज्य के विश्वविद्यालय स्कूल ठप हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल अब अपने हिसाब से विश्वविद्यालय में कुछ गतिविधियां कर रहे हैं। हम विश्वविद्यालय में किसी तरह का दखल नहीं चाहते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटी इश्यू) पर नियंत्रण नहीं रखना चाहती, लेकिन कोई बाहर से नियंत्रित करना चाहता है तो हम विरोध करेंगे।
पुख्ता रिपोर्ट भेजें, पुलिस प्रशासन सक्रिय है
उन्होंने पुरुलिया में सिद्धू कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय का दौरा किया। शिक्षा मंत्री से जब काजी नजरूल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर लगे यौन उत्पीड़न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा यह यूनिवर्सिटी का आंतरिक मामला है। इसमें विभाग क्या कर सकता है? मैं कह सकता हूं कि पुख्ता रिपोर्ट भेजें। पुलिस प्रशासन सक्रिय है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उनके साथ सिद्धू कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक कुमार कर भी मौजूद थे।

Visited 105 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर