आर्थिक तंगी से रहते हैं परेशान? काम आएंगे शीशे से जुड़े ये आसान वास्तु टिप्स

Fallback Image

कोलकाता : वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर मौजूद हर वस्तु में एक ऊर्जा होती है जिसका असर घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु में हर एक चीज रखने की सही दिशा बताई गई है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में बरकत आती है। घर में दर्पण यानी शीशा लगाते समय भी वास्तु से जुड़े कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शीशा ना सिर्फ आपका चेहरा देखने के काम आता है बल्कि वास्तु के अनुसार लगाने पर यह किस्मत के दरवाजे भी खोलता है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो वास्तु के कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं। वास्तु में आईने यानी शीशे से जुड़े कुछ असरदार वास्तु टिप्स बताए गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…
शीशे से जुड़े वास्तु उपाय
अगर आप अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो अपने घर के डाइनिंग रूम में यानी कि जहां आप खाना खाते हैं वहां शीशे से जुड़े वास्तु टिप्स अपनाएं। वहां इस तरीके से शीशे लगवाना चाहिए कि आपका डाइनिंग टेबल इस शीशे में पूरा और साफ-साफ दिखे। इस उपाय से धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।
अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो या फिर आपको ऐसा लगता है कि बहुत मेहनत के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है तो घर के उत्तर और पूर्व दिशा के दीवारों पर दर्पण जरूर लगवाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द सुधार दिखेगा।
आर्थिक समस्याओं को कम करने के लिए आप एक उपाय यह भी कर सकते हैं कि आप अपने बेडरूम के दरवाजे के ठीक सामने एक आईना लगवा दें। इससे आपके जीवन में धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगेंगी।
कभी-कभी गलत दिशा में लगा शीशा भी जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। अगर आपके घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने शीशा लगा हो तो इसे जितनी जल्दी हो हटवा दें क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में कभी भी टूटे हुआ शीशा या फिर ऐसा शीशा ना रखें जिसमें चेहरा साफ नजर ना आता हो। घर में टूटा या खराब दर्पण रखने से घर में दरिद्रता आती है। इस तरह के शीशे को जितनी जल्दी हो सके घर से बाहर कर दें।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

महादेव बेटिंग ऐप मामला: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

मुंबई: महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने आज आगे पढ़ें »

ऊपर