पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी पर विवाद : क्रिकेटर की कार में तोड़फोड़

नई दिल्लीः इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बैसबॉल से हमला किया। वीडियो मुंबई का है।

लड़की ने शॉ पर आरोप लगाए
वायरल वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिसवाले नजर आ रहे हैं। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। लड़की और उसके साथी का कहना है कि वह भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। लड़के ने कहा कि वह शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया।

पृथ्वी ने इस पर क्या कहा?
वीडियो को लेकर पृथ्वी शॉ ने अब तक कुछ नहीं कहा है। पुलिस का भी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है, लेकिन शॉ की कार में तोड़फोड़ करने वाले 8 लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो…

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

बुद्धदेव से किसी की तुलना नहीं हो सकती : मिथुन

कोलकाता : मशहूर अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बुद्धदेव आगे पढ़ें »

ऊपर