बैरकपुर : शुक्रवार की दोपहर बैरकपुर फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहा अनुपम गांगुली मांझे के कारण एक हादसे का शिकार हो गया। अचानक ही सामने आ कर गिरे एक मांझे से उसकी नाक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। अनुपम के गले पर पर ही वह मांझा आ लिपटा था हालांकि उसने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सिर की ओर खींचा और अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। लहूलुहान हालत में कुछ यात्रियों ने ही उसकी मदद करते हुए पुलिस को सूचित किया, फिर पुलिस की मदद से उसे बैरकपुर के बीएन बोस अस्पताल ले जाया गया। अनुपम का आपरेशन किया गया है। अनुपम लालकुठी से सुभाष कॉलोनी की ओर जा रहा था।
मुख्य समाचार
कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »
कोलकाता : महानगर में फिलहाल प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। रोज ही कोलकाता का तापमान 40 डिग्री और उससे अधिक पर रिकॉर्ड किया जा रहा आगे पढ़ें »