कस्टम ने मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा 61 किलो सोना, 32 करोड़ है इसकी कीमत

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक ही दिन में 32 करोड़ की कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया है। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 महिलाएं हैं। ये मुंबई कस्टम विभाग के इतिहास में एयरपोर्ट पर एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी है।
कस्टम विभाग के मुताबिक 4 भारतीय यात्री तंजानिया से आए थे, उन्होंने विशेष रूप से डिजाइन किए गए कमर बेल्ट की जेबों में सोना छिपाया हुआ था। चारों के पास से 28.17 करोड़ रुपये कीमत का कुल 53 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। संयुक्त अरब अमीरात में विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोने की छड़ें छुपाई गई थीं।
ट्रांजिट समय के दौरान दोहा हवाई अड्डे पर सूडानी नागरिक ने ये बेल्ट सौंपी थी। कतर एयरवेज की उड़ान संख्या क्यूआर-556 में दोहा से आने वाले 4 भारतीय यात्रियों को रोका गया। पूछताछ करने पर पता चला कि वे तंजानिया से आ रहे हैं। सोने की छड़ें उनके शरीर पर एक विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में छिपी हुई थीं, जिसमें कई जेबें थीं, उनके धड़ के चारों ओर लपेटा गया था। पूछताछ के दौरान सभी चार यात्रियों ने कबूल किया है कि वे उन्हें एक अज्ञात सूडानी द्वारा दोहा हवाई अड्डे पर सोना सौंपा गया। हालांकि उस यात्री ने इनके साथ यात्रा नहीं की। चारों यात्रियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Panchayat 3 Release Date: खत्म हुआ लंबा इंतजार, इस तारीख को देखें फुलेरा गांव की कहानी

मुंबई : 'सचिव जी', 'प्रधान जी' और 'प्रहलाद जी' जैसे कई दिलचस्प किरदारों से सजी वेब सीरीज 'पंचायत 3' जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। आगे पढ़ें »

ऊपर