कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे, पुलवामा का कोनिबल सबसे सर्द

श्रीनगर शहर में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का कोनिबल घाटी में सबसे सर्द रहा जहां तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे, पुलवामा का कोनिबल सबसे सर्द
Published on

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है और यहां के सभी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात्रि इस मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है।

श्रीनगर शहर में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का कोनिबल घाटी में सबसे सर्द रहा जहां तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि गुलमर्ग में यह शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के सीमांत शहर कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दो दिसंबर तक पूरे कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है और कहा है कि रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in