सबरीमला सोना प्रकरण से ध्यान भटकाना चाहती है माकपा - कांग्रेस : BJP

सबरीमला सोना प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए ममकूटाथिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया: कांग्रेस, भाजपा
सबरीमला सोना प्रकरण से ध्यान भटकाना चाहती है माकपा - कांग्रेस : BJP
Published on

तिरुवनंतपुरम: केरल में विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई सबरीमाला से सोना गायब होने से जुड़े मामले की जांच और अदालती कार्यवाही से ध्यान हटाने की कोशिश है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दोनों की कथित भूमिका है।

होने वाले हैं स्थानीय निकाय चुनाव

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पुलिस कार्रवाई के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि सबरीमला से सोना गायब होने के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव से कुछ दिन पहले यह कदम उठाया गया। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे सौ प्रतिशत विश्वास है कि इसी वजह से माकपा सरकार ने यह कार्रवाई अब की है, जबकि हम मामला दर्ज किए जाने की मांग कई महीने से कर रहे थे। यह लोगों का ध्यान भटकाने की माकपा की राजनीतिक रणनीति है। इस पर कोई संदेह नहीं।’’

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब ममकूटाथिल को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, उस समय भी उनके खिलाफ कई शिकायतें थीं। उन्होंने कहा, ‘इसके बावजूद उन्हें युवा कांग्रेस की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और फिर उन्हें पलक्कड़ के लोगों पर विधायक के रूप में थोप दिया गया। यही कांग्रेस की राजनीति है लेकिन अब माकपा कांग्रेस का समर्थन कर रही है।’ चंद्रशेखर ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के दोनों सहयोगी दल सबरीमला मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने की मिलकर कोशिश कर रहे हैं। पर हम ऐसा होने नहीं देंगे।’

सबरीमाला कांड में माकपा और कांग्रेस दोनों की मिलीभगत

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सबरीमला में जो हुआ, वह केवल माकपा सरकार के कार्यकाल में ही नहीं हुआ। चंद्रशेखर ने कहा, ‘यह उससे कहीं पहले से चल रहा है। उन्नीकृष्णन पोट्टी की सोनिया गांधी, एंटो एंटनी और अदूर प्रकाश के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। पोट्टी उन मामलों में मुख्य आरोपी है जो विशेष जांच दल ने सबरीमला में ‘द्वारपालक’ मूर्तियों और श्रीकोविल के दरवाजों पर सोने से मढ़ी तांबे की परत से सोना गायब होने के संबंध में दर्ज किए गए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in