स्कूल में छात्र ने शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या की

स्कूल में छात्र ने शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या की

Published on: 

ब्रातीस्लावा :

उत्तर-पश्चिमी स्लोवाकिया के एक एलिमेंट्री स्कूल में एक छात्र ने मंगलवार को शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों ने संभावित मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि आरोपी पुलिस हिरासत में है या नहीं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि स्थिति उनके नियंत्रण में है और आम लोगों के लिए कोई और खतरा नहीं है। स्लोवाक राहत सेवा ने बताया कि मृत शिक्षिका 61 वर्षीय महिला थीं। घायलों में एक छात्र भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर है, जबकि 41 वर्षीय एक अन्य शिक्षिका को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी हैं और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ मिलकर मृत शिक्षिका के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in