झील में व्यक्ति ने दी जान

झील में व्यक्ति ने दी जान

Published on: 

जयपुर :

आमेर किले के पास मावठा झील में एक व्यक्ति (40) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान शंकर सेन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेन शराब का आदी था। वह अवसाद से भी पीड़ित था। उसकी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गयी थी। उसके माता-पिता का भी निधन हो चुका था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एजेंसियां
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in