प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

Published on: 
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत में लता मंगेशकर के अतुलनीय योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि लता दीदी ने अपनी गायन प्रतिभा से दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया और अपने मधुर सुरों से देश को समृद्ध किया। उन्होंने देश की समृद्धि से जुड़ी पहलों को भी प्रोत्साहित किया। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था और उनका निधन छह फरवरी 2022 को हुआ।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in