नाबालिग से छेड़छाड़, पड़ोसी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़, पड़ोसी गिरफ्तार

Published on: 

मुजफ्फरपुर :

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के SDPO-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने कहा कि दर्ज शिकायत के अनुसार जब लड़की अपनी दादी की एक रिश्तेदार से फोन पर बात कराने के बाद घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने सुनसान रास्ते पर उसका पीछा किया। हाथ पकड़ लिया और उसे झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। यदि जांच में आरोप सही पाये जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियां
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in