अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की

अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की

Published on: 

पेशावर :

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने यातायात पुलिस के एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान से सटे टैंक जिले के वजीराबाद इलाके में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस वाहन पर घात लगाकर हमला किया। हमलावरों ने पुलिस वाहन पर गोलीबारी की और फरार हो गए। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि पास में खड़े दो नागरिक घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिसकर्मियों के शव और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in