तमिलनाडु में नवजातों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

तमिलनाडु में नवजातों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

Published on: 

मदुरै :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजातों को 22 कैरेट सोने की एक ग्राम अंगूठी देने वाली ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना शुरू की। मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल में उन्होंने बच्चों को अंगूठियां वितरित कीं। सरकार ने योजना के लिए 755.83 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित करना है। शुरुआती चरण में 1.28 लाख अंगूठियां खरीदी गई हैं। योजना 22 जून 2026 या उसके बाद जन्मे पात्र बच्चों पर लागू होगी।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in