भारत
वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत
गिरिडीह :
गिरिडीह जिले में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा गिरिडीह-रांची मार्ग पर बड्डीहा गांव में हुआ। मृतकों की पहचान सूरज तुरी और तुलसी दास के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच थी। दोनों युवक पास के एक गांव में अपने दोस्त के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। मुफस्सिल थाने के प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया, मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने वाहन का पता लगाने और चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गिरिडीह-रांची मार्ग को चार घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध रखा। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग रास्ते से हटे। एजेंसियां

