भारत
दो दुर्घटनाओं में 4 की मौत
रांची :
रांची में 2 अलग-अलग सड़क घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 2 अन्य घायल हो गये। जारिया के पास एक कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गयी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गये। बेड़ो थाना प्रभारी काफिल अहमद ने बताया कि मृतक और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। वहीं एक बाइक रिंग रोड पर अरविंद मिल के पास भारी वाहन से टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। एजेंसियां

