भारत
महिला से मारपीट, 5 पर मामला
रांची :
राजधानी रांची में एक दलित महिला से मारपीट, जाति के नाम पर गाली-गलौज करने और कुएं से पानी भरने से रोकने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना 10 अक्टूबर को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एचईसी स्मार्ट सिटी के सेक्टर-2 में हुई। पीड़ित महिला की पहचान मंजू चौधरी के रूप में हुई है। जगन्नाथपुर थाने के प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया, महिला की शिकायत के आधार पर अमरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी रेमी देवी, उनके 2 बेटों और 1 अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियां

