खाड़ी संकट में फंसे 2,500 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित घर वापसी

ईरान से 2,358 नागरिक स्वदेश लौटे
खाड़ी संकट
ईरान से 2,358 नागरिक स्वदेश लौटेसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

खाड़ी संकट से 2,563 भारतीय नाविक सुरक्षित लौटे

28 फरवरी 2026 को खाड़ी संकट शुरू होने के बाद से अब तक 2,563 से अधिक भारतीय नाविकों को क्षेत्र से सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है। खाड़ी क्षेत्र में बचे हुए सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार संपर्क में है।

तेल टैंकर 'देश गरिमा' के नाविक सुरक्षित

18 अप्रैल 2026 को होर्मुज स्ट्रेट से निकले तेल टैंकर 'देश गरिमा' पर सवार 31 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह जहाज 97,422 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा है और 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की संभावना है।

11 लाख 30 हजार भारतीय हवाई मार्ग से लौटे

खाड़ी क्षेत्र के जहां एयरस्पेस खुला है, वहां से भारत के लिए उड़ानें चल रही हैं। संकटग्रस्त देशों से 28 फरवरी से 20 अप्रैल तक लगभग 11 लाख 30 हजार हवाई यात्रियों को भारत लाया गया है।

ईरान से विशेष निकासी

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान होते हुए 2,358 भारतीय नागरिकों को भारत पहुंचाया है। इनमें 1,041 छात्र और 657 मछुआरे शामिल हैं।

खाड़ी के युद्धग्रस्त क्षेत्र से वापसी का तरीका

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद UAE से करीब 110 फ्लाइट्स संचालित हुई हैं। सऊदी अरब, ओमान और बहरीन के एयरपोर्ट से भी उड़ानें जारी हैं। कतर में 10-11 दैनिक उड़ानें चल रही हैं। कुवैत एयरस्पेस बंद है, लेकिन सऊदी रूट से लोग आ रहे हैं। इराक का एयरस्पेस खुला है। इजरायल का सीमित रूप से खुला, जॉर्डन-मिस्र रूट से यात्रा हो रही है। ईरान में केवल कार्गो/चार्टर्ड उड़ानें; दूतावास आर्मेनिया-अजरबैजान रूट इस्तेमाल कर रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in