फाजिलपुरिया को धमकी : पैसे लौटाओ वरना हर महीने परिवार के 1 व्यक्ति को मारेंगे

सुनील सरधानिया नाम के एक बदमाश ने हमले की जिम्मेदारी ली
Fajalpuria
हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया
Published on

गुरुग्राम : हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर बीते 14 जुलाई को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस द्वारा एक युवक विशाल की गिरफ्तारी के बीच सुनील सरधानिया नाम के एक बदमाश ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इसने दावा किया है कि बॉलीवुड को 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' जैसे गाने देने वाले राहुल यादव फाजिलपुरिया ने 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। लेकिन जब वह सेलिब्रिटी बना तो फोन उठाना बंद कर दिया। यही नहीं, इस पोस्ट में उसने खुलेआम धमकी दी है कि अगर सिंगर ने पैसे नहीं लौटाए तो हर महीने उसके एक जानकार या रिश्तेदार की हत्या की जाएगी।

सोनीपत के रहने वाले विशाल ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फाजिलपुरिया की रेकी की थी। सिंगर के आने-जाने की टाइमिंग, वह कहां रुकते हैं, इन सब का पता लगाया था। यही नहीं, रेकी करने के लिए वह गुरुग्राम में कई बारअलग-अलग गेस्ट हाउस में भी ठहरा था। जानकारी हो कि बीते 14 जुलाई की देर शाम गुरुग्राम के साउदर्न पेरिफेरल रोड पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। सिंगर फाजिलपुरिया हालांकि इसमें बाल-बाल बच गए थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in