Jio बंद कर रहा इनएक्टिव सिम, जानें नंबर बचाने का तरीका

SIM
Jio बंद कर रहा इनएक्टिव सिमAI
Published on

एक खबर आई है कि Jio ने इनएक्टिव नंबर बंद करना शुरू कर दिया है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप भी अपना नंबर रिचार्ज करवा लें। ऐसा न करने पर आपका नंबर बंद करके किसी और को अलॉट किया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि अगर एक बार आपका नंबर किसी और को अलॉट कर दिया जाए, तो उसे वापस पाना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में अपने नंबर को बचाने के लिए उसे 90 दिनों में एक बार रिचार्ज कराना जरूरी है।

हालांकि अच्छी बात है कि कुछ सस्ते ऑप्शन हैं, जिनके जरिए आप कम से कम खर्च में अपने Jio सिम को एक्टिव रख सकते हैं और नंबर बंद होने से बचा सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आप 11 रुपये के किफायती रिचार्ज से लेकर 209 रुपये तक का रिचार्ज करवा सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात है कि आप सिम को 90 दिन में एक बार जरूर रिचार्ज करवा लें।

नियम क्या कहते हैं

रिपोर्ट्स के अनुसार TRAI के नियमों के अनुसार 90 दिन तक सिम इनएक्टिव होने पर कंपनी आपके बैलेंस से 20 रुपये काट सकती है। हालांकि इसके लिए आपके सिम में बैलेंस होना चाहिए। आजकल के प्लान बिना किसी तरह का बैलेंस उपलब्ध नहीं कराते। ऐसे में आपका सिम डिएक्टिवेट हो सकता है। कंपनी 90 से 365 दिन तक का समय इनएक्टिव सिम को डिएक्टिवेट करने के लिए ले सकती है।

11 रुपये का सबसे किफायती रिचार्ज

अगर आप कम से कम खर्च में यह सिग्नल कंपनी को देना चाहते हैं कि सिम इस्तेमाल किया जा रहा है और उसे बंद ना किया जाए, तो 11 रुपये का रिचार्ज आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें आपको 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड डेटा मिल जाता है। ऐसे में आपका सिम 90 दिन का जीवनदान पा लेता है। 90 दिन पूरे होने से पहले आप दोबारा 11 रुपये का रिचार्ज कर सकते हैं। नियमों में किसी तरह का बदलाव न होने तक नंबर को बचाने का यह सबसे सस्ता तरीका साबित हो सकता है।

रिचार्ज का दूसरा ऑप्शन

अगर आप 11 रुपये का रिचार्ज करवाकर रिस्क नहीं लेना चाहते, तो 189 का रिचार्ज आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें 2 GB डेटा के साथ 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिल जाती है। क्योंकि यह प्लान वैलेडिटी के साथ आता है, ऐसे में अगले 90 दिनों के लिए आप सिम बंद होने की टेंशन से फ्री रह सकते हैं।

रिचार्ज का तीसरा ऑप्शन

अगर आप रिचार्ज करवाते समय चाह रहे हैं, कि थोड़ा इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सके, तो 11 या 189 की जगह 209 रुपये वाला रिचार्ज करवा सकते हैं । इसमें 22 दिनों के लिए 1 GB इंटरनेट आपको रोज मिलेगा। ऐसे में आप 22 दिन इंटरनेट भी चला सकेंगे और 90 दिनों के लिए सिम बंद होने की टेंशन से बच जाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in