सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल-4 ने चलाया सफाई अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल-4 ने चलाया सफाई अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल-4 ने चलाया सफाई अभियान

Published on
नगर निगम के सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक फोटो - सेवा संकल्प अभियान में शामिल भाजपा नेतृत्व जामुड़िया : सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल-4 की ओर से मंगलवार को जामुड़िया की मुख्य सड़क सहित सिद्धो-कान्हू प्रतिमा परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर निगम के सफाई कर्मियों ने सड़क किनारे तथा प्रतिमा परिसर में जमा कचरे और गंदगी की सफाई की। साथ ही स्थानीय लोगों से आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की गई। भाजपा मंडल-4 के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम के सफाई कर्मियों और मंडल के सभी सदस्यों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने बताया कि अभियान में योगदान देने वाले सभी सफाई कर्मियों को भाजपा मंडल-4 की ओर से सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी प्रतिदिन समाज को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना सभी का दायित्व है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान संतोष सिंह, झंटू रुईदास, रतन शॉ, देवाशीष मंडल, टुंपा भंडारी, तालाबाबू, लल्टू रुईदास, हरो प्रसाद घोष सहित भाजपा मंडल-4 के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे ।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in