दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, देखें शपथ ग्रहण समारोह का पूरा वीडियो

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, रामलीला मैदान में हुआ भव्य समारोह
rekha_gupta
Published on: 

नई दिल्ली: 27 सालों के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने के बाद आज (20 फरवरी) को बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान रेखा गुप्ता ने दिल्ली की रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस दौरान रेखा गुप्ता भगवा साड़ी में नजर आईं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज (बीजेपी), शीला दीक्षित (कांग्रेस) और आतिशी (आप) दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने तीन बार की आम आदमी पार्टी विधायक रहीं बंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराकर विधायक चुनी गईं हैं।

रेखा गुप्ता के अलावा आज मंत्री पद के लिए गोपनीयता की शपथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, सरदार, मजिदर सिंह सिरसा, रवींद्र सिंह (इंद्रराज), कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने लिया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सबको मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सबको साथ में लेकर चली बीजेपी

भाजपा ने जातियों पर दांव खेलते हुए मंत्री पद की शपथ दिलवाई है। इसके लिए भाजपा ने सभी समुदायों को साधने का प्रयास किया है। इसमें जाट, पंजाबी और पूर्वांचल सभी का ख्याल रखा गया है।

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुआ। समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फाडनविस, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के उप उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राजस्थान के सीएम भजन लाल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए। वहीं आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी मंच पर मौजूद थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in