बाल गृह में एचआईवी संक्रमित लड़की से दो साल तक होता रहा दुष्कर्म

जबरन गर्भपात भी कराया, 4 आरोपी गिरफ्तार
Rape
सांकेतिक छवि
Published on

लातूर : महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक एचआईवी संक्रमित एक लड़की से दो साल तक एक बाल आश्रय गृह में कई बार दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। लड़की द्वारा अपने पैतृक जिले धाराशिव के ढोकी थाने में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद शुक्रवार को लातूर जिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

शिकायत के अनुसार, ये घटनाएं हासेगांव स्थित एचआईवी संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह में 13 जुलाई 2023 से इस साल 23 जुलाई के बीच हुईं। लड़की की शिकायत के अनुसार, वह पिछले दो साल से इस संस्था में थी। बाल गृह के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उससे चार बार दुष्कर्म किया। उसने उसे इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। संस्था के प्रबंधन ने उसकी कोई मदद नहीं की और यहां तक कि उसने अधिकारियों के लिए जो पत्र लिख कर शिकायत पेटी में डाला था, उसे भी फाड़कर फेंक दिया।

अधिकारी ने बताया कि जब वह बीमार पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद आरोपियों ने उसकी सहमति के बिना एक चिकित्सक से गर्भपात करवा दिया। अधिकारी ने बताया कि ढोकी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें संस्था के संस्थापक और अधीक्षक, दुष्कर्म करने वाला कर्मचारी और गर्भपात कराने वाला चिकित्सक शामिल हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in