

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के साथ भारतीय जनता पार्टी ने एक महीने लंबे ‘Seva Sankalp Abhiyan’ की शुरुआत की है। जन्मदिन से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान सिर्फ एक दिन के Birthday Celebration तक सीमित नहीं रहेगा। इसके जरिए 7 अक्टूबर को पूरे होने वाले नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल को भी जोड़ा गया है। 7 अक्टूबर 2001 को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार संवैधानिक पद संभाला था।
‘Seva Sankalp Abhiyan’ के तहत देशभर में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और अलग-अलग सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। दिल्ली में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कई जनकल्याण और Outreach Programmes आयोजित किए जा रहे हैं।अभियान का एक बड़ा फोकस युवाओं और जनभागीदारी पर भी रखा गया है। भाजपा की ओर से अलग-अलग राज्यों में बाइक रैली, पदयात्रा और संवाद कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें लोगों से अपने घरों में दीप जलाने की अपील की गई।
7 अक्टूबर को इस अभियान का एक अहम पड़ाव होगा। इसी दिन नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के 25 साल पूरे होंगे। इसके बाद उनके सार्वजनिक जीवन में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सफर को लेकर भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।