पवन खेड़ा ने हिमंत को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए की तीखी टिप्पणी

खेड़ा ने दावा किया, ‘असम में राज्य के बाहर से मतदाताओं को लाने और उनके नाम मतदाता सूची में डालने के लिए विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है।’
Pawan Kheda
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
Published on: 

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। खेड़ा ने संवादददाता सम्मेलन में दावा किया कि शर्मा जानते हैं कि असम के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें हरा देंगे।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘इसलिए, वह अपने विरोधियों को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस की, और निर्वाचन आयोग की भी मदद ले रहे हैं जिसने राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने का निर्देश दिया है।’

खेड़ा ने दावा किया, ‘असम में राज्य के बाहर से मतदाताओं को लाने और उनके नाम मतदाता सूची में डालने के लिए विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है।’ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया एवं प्रचार विभाग प्रमुख ने कहा कि असम के लोग शर्मा को चुनाव में हराना चाहते हैं और वह इस बात को बखूबी जानते हैं।

उन्होंने दावा किया कि यदि शर्मा सत्ता से बाहर हो जाते हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा, जहां उन्हें होना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News