उत्तराखंड में बढ़ते गुलदार-बाघ हमलों पर संसद में चर्चा, पीड़ितों को केंद्रीय सहायता का प्रस्ताव

गुलदार-बाघ हमलों से बढ़ी जनहानि, राज्यसभा में विशेष कार्य योजना व मुफ्त इलाज का प्रस्ताव
File photo
File photo
Published on: 

नई दिल्ली: जंगली जानवरों के हमलों में लोगों की मौत के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए राज्यसभा में शुक्रवार को मांग की गई कि वन्य जीवों से लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी के महेश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में गुलदार, बाघ और भालू के हमलों में 24 लोग जान गंवा चुके हैं और 150 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण से लेकर अब तक 1264 से अधिक ऐसे हमले हुए हैं जिनमें लोगों की जान गई है और 6519 लोग घायल हुए हैं। भट्ट ने मांग की कि वन्य जीवों से लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा ‘‘साथ ही ऐसे हमलों में मारे गए लोगों को राज्य सहायता के साथ साथ केंद्रीय सहायता देने का भी प्रावधान हो और ऐसे लोगों का इलाज भी नि:शुल्क होना चाहिए।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News