नौसेना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने बहादुर नौसैनिकों और उनके परिवारों को दी शुभकामनाएं, राष्ट्र ने साहस और समर्पण को किया सलाम

भारतीय नौसेना के पराक्रम और अनुशासन को राष्ट्रपति मुर्मू ने सराहा, परिवारों को दी शुभकामनाएं
File Photo
File Photo
Published on

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं को राष्ट्र सलाम करता है।

मुर्मू ने 'X' पर लिखा

राष्ट्रपति मुर्मू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि व्यापार मार्गों की सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक भारतीय नौसेना अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

नौसेना दिवस क्यों मनाया जाता है

नौसेना दिवस देश की रक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। नौसेना दिवस के लिए चार दिसंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि यह 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नौसेना के पराक्रम की याद दिलाता है, जब नौसेना ने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया था।

राष्ट्रपति ने नौसेना जवान के परिवार को भी बधाई दी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई! राष्ट्र साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता है।”

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in