19 को इस्तीफा देंगे नीतीश, शपथ ग्रहण पर अटकलें तेज

नीतीश ने सम्राट चौधरी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर कैबिनेट के निर्णय से उन्हें अवगत कराया।
19 को इस्तीफा देंगे नीतीश, शपथ ग्रहण पर अटकलें तेज
Published on

पटना : बिहार में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ NDA के कई शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां जारी हैं। BJP के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार को बैठक कर अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।

राज्यपाल से मिले CM नीतीश

राज्य के संसदीय कार्य JDU के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने बताया कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर कैबिनेट के निर्णय से उन्हें अवगत कराया। कैबिनेट ने NDA की ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने का प्रस्ताव पारित किया। चौधरी ने कहा, यह नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है जो दूरदर्शी नीतियों से संभव हुआ है।

कैबिनेट में BJP के 15-16 मंत्री

सूत्रों के मुताबिक नयी कैबिनेट में BJP के 15-16 मंत्री और JDU के करीब 14 मंत्री शामिल किये जा सकते हैं। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में BJP ने 89 सीटें, जबकि JDU ने 85 सीटें जीती हैं। NDA ने कुल 202 सीटों पर कब्जा कर बड़ी जीत हासिल की है। BJP शानदार स्ट्राइक रेट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

 19 को भंग होगी विधानसभा

सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में सोमवार को मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा भंग करने की अनुशंसा करने को अधिकृत किया। नयी सरकार के गठन के मद्देनजर 19 नवंबर को विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया। 

LJP(R) भी उप मुख्यमंत्री पद की दावेदारी

2020 चुनाव परिणाम के बाद से BJP ने बिहार में 2 उप मुख्यमंत्री पद की परंपरा शुरू की। एक बार फिर से 2 उप-मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा है, लेकिन दोनों BJP की जगह एक उप मुख्यमंत्री पद पर LJP(R) भी दावेदारी कर रही है। हालांकि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे तो उप मुख्यमंत्री कौन होगा ये BJP ही तय करेगी।

BJP कोटे से उप मुख्मयंत्री :

पिछली सरकार में BJP कोटे से 19 मंत्री हैं। इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव की सूचना है। उप मुख्मयंत्री विजय सिन्हा को बदला जा सकता है। साथ ही सम्राट चौधरी को भी बदला जा सकता है, लेकिन वह अभी भी उप मुख्यमंत्री की रेस में हैं। इसके अलावा मंगल पांडेय और रजनीश कुमार में से किसी एक के उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है।

JDU कोटे के मंत्रियों में बदलाव नहीं

पिछली सरकार में JDU कोटे से 13 मंत्री थे। संभव है कि इसमें से 10 मंत्रियों को नयी सरकार में फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने के मूड में नहीं है।

कुशवाहा की पत्नी बन सकती हैं मंत्री

HAM से संतोष मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता के साथ LJP(R) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मंत्री बन सकते हैं। संभावित मंत्रियों की लिस्ट में संजय पासवान के नाम की भी चर्चा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in