मणिपुर में मछली से लदे ट्रक पर उग्रवादियों का कब्जा, लेकिन क्यों ?

प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के 4 सदस्यों को इंफाल वेस्ट जिले के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र
Published on

इंफाल: सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में मछली ले जा रहे एक ट्रक को अपने कब्जे में करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के बयान के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के चार सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल वेस्ट जिले के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

महारबी-फेयडिंगा रोड की घटना

इन लोगों ने बृहस्पतिवार को जिले के महारबी-फेयडिंगा रोड पर बर्फ में रखी मछलियों के बक्सों से भरे एक ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया था। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान बोरिश सगोलसेम (25), हीरोजित शर्मा (32), असेम अमर मेइती (20) और मोहम्मद सलमान खान (35) के रूप में हुई है। यूएनएलएफ (पी) ने 2023 में केंद्र के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसके सदस्यों की जबरन वसूली और अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्तता के कारण गिरफ्तारियां जारी हैं।

प्रतीकात्मक चित्र
दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर क्यों करनी पड़ी 79 उड़ानें रद्द

चालकों सहित तीन अन्य गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कब्जा किए गए ट्रक और मछली के बक्सों के साथ-साथ मछलियों को एक जगह से दूसरे जगह लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए दो टिप्पर ट्रकों को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त वाहनों के चालकों सहित तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

16 IED बरामद

सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक अन्य अभियान में चुराचांदपुर जिले के कांगवई इलाके से 16 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। ये विस्फोटक बिष्णुपुर जिले के तोरबुंग और फौगाकचाओ इखाई से कुछ किलोमीटर दूर मिले हैं, जहां मंगलवार रात अंधाधुंध गोलीबारी हुई थी।

प्रतीकात्मक चित्र
जुबिन गर्ग हत्याकांड में ट्विस्ट, असम पुलिस के उलट सिंगापुर पुलिस का साजिश से इंकार

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in