अमित शाह से मिले धार्मिक स्थलों के प्रमुख, एनआईए जांच की मांग

धर्मस्थल मामला
Karnataka shrine case
दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलते कर्नाटक के विभिन्न मठों के मठाधीश
Published on

मंगलुरु : कर्नाटक के विभिन्न मठों के मठाधीशों ने ‘सनातन संत नियोग’ के तत्वावधान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की और धर्मस्थल मामले की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की। राजशेखरानंद स्वामीजी के अनुसार, यह बैठक बुधवार को हुई थी। इस विवाद के तहत सी. एन. चिन्नैया नामक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने सैकड़ों शवों को दफनाया है, जिनमें ऐसी महिलाओं के शव भी शामिल थे जिन पर यौन उत्पीड़न के निशान थे।

धर्मगुरु ने दिल्ली से लौटने के बाद गुरुवार को कहा कि शाह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि बारीकी से निगरानी की जा रही है और मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। हमने धर्मस्थल के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया और उनके आश्वासन से हमे खुशी हैं। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें भारत और बाहर के कुछ लोगों के निहित स्वार्थों द्वारा श्रद्धालुओं में असुरक्षा और भय पैदा करने के इरादे से हिंदू आस्था तथा मंदिरों को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश के बारे में समझाने की कोशिश की। उ

न्होंने कहा कि हमने इस विवाद की एनआईए जांच की मांग की है। स्वामी ने बताया कि शाह ने धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ गलत सूचना और घृणास्पद भाषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नए कानून बनाए जाने की योजना का भी संकेत दिया तथा नेताओं से सार्वजनिक जागरूकता प्रयासों में सहायता करने का आग्रह किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in