सिद्धरमैया को कार्यकाल पूरा करने का भरोसा, शिवकुमार ने दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “आप (मीडिया) भ्रम पैदा कर रहे हैं। हमें कोई भ्रम नहीं है। भ्रम आपको है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। गुड लक।”
सिद्धरमैया को कार्यकाल पूरा करने का भरोसा, शिवकुमार ने दी शुभकामनाएं
Published on

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का भरोसा जताने के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को उन्हें “शुभकामनाएं” दीं। सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का भरोसा है, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर करेगा।

मुख्यमंत्री की टिप्पणियों से जुड़े सवाल के जवाब में शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, “अच्छी चीजें होनी चाहिए। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। गुड लक।” यह पूछे जाने पर कि क्या सिद्धरमैया की टिप्पणियों से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, उपमुख्यमंत्री ने कहा, “आप (मीडिया) भ्रम पैदा कर रहे हैं। हमें कोई भ्रम नहीं है। भ्रम आपको है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। गुड लक।”

शिवकुमार ने सबसे लंबे समय तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर रहने के देवराज उर्स के रिकॉर्ड की मंगलवार को बराबरी करने के लिए भी सिद्धरमैया को बधाई दी सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के जरिये छह जनवरी को इस पद पर 2,792 दिन पूरे किए, जो उर्स के रिकॉर्ड के बराबर है। वह सात जनवरी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले व्यक्ति बन जाएंगे।

सिद्धरमैया की इस उपलब्धि पर शिवकुमार ने कहा, “मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं। ईश्वर उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करे।” कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के पिछले साल 20 नवंबर को पांच वर्ष के कार्यकाल का आधा पड़ाव पूरा करने के बाद नेतृत्व में संभावित बदलाव की अटकलों के बीच पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष तेज हो गया था। साल 2023 में कांग्रेस सरकार के गठन के समय सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच “सत्ता-साझाकरण” समझौते की खबरों के चलते नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को हवा मिली है।

सिद्धरमैया को कार्यकाल पूरा करने का भरोसा, शिवकुमार ने दी शुभकामनाएं
'मेरे 6 बच्चे हैं, तुम्हें 8 बच्चे पैदा करने से किसने रोका है', ओवैसी ने भाजपा नेता को दी चुनौती

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in