इंडिगो ने A320 बेड़े के 160 विमानों के सॉफ्टवेयर अपग्रेड किये

विमानन कंपनी ने यह भी बताया कि इन जांचों के कारण कोई उड़ान रद्द नहीं की गई है। हालांकि, कुछ उड़ानों में मामूली देरी हो सकती है।
इंडिगो ने A320 बेड़े के 160 विमानों के सॉफ्टवेयर अपग्रेड किये
Published on: 

नई दिल्ली: विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को बताया कि उसके A320 बेड़े के 160 विमानों में जरूरी अपग्रेड दोपहर तक पूरे हो गए थे और बाकी बचे 40 विमानों की जांच जारी है। विमानन कंपनी ने यह भी बताया कि इन जांचों के कारण कोई उड़ान रद्द नहीं की गई है। हालांकि, कुछ उड़ानों में मामूली देरी हो सकती है।

एयरबस ने A320 बेड़े के विमानों के उड़ान नियंत्रण से जुड़ा एक संभावित मुद्दा चिन्हित किया है, जो तेज सौर विकिरण के कारण उत्पन्न हो सकता है। विमानन कंपनी इस समस्या के समाधान के लिए सॉफ़्टवेयर अपग्रेड या हार्डवेयर में सुधार का काम कर रही हैं।

विमानन कंपनी ने कहा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दोपहर 12 बजे (भारतीय समय) तक 160 विमानों पर आवश्यक कार्रवाई पूरी हो चुकी है और बाकी विमानों की जांच जारी है तथा यह निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरी हो जाएगी।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News