भूपेंद्र यादव ने कहा, जलवायु सम्मेलन में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को मिली सराहना

भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत ने सीओपी30 में नेतृत्वकारी की भूमिका निभाई और बेसिक समूह का नेतृत्व किया, एलएमडीसी की आवाज बना और अध्यक्ष के साथ करीबी सहयोग किया।
भूपेंद्र यादव ने कहा, जलवायु सम्मेलन में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को मिली सराहना
Published on

गुवाहाटी: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाल में आयोजित संयुक्त राष्ट्र COP 30 जलवायु सम्मेलन को समानता और जलवायु न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक वार्ताओं में अपने सभी प्रमुख लक्ष्यों को हासिल किया है और देश के दृष्टिकोणों को सभी महत्वपूर्ण निर्णयों में प्रतिबिंबित किया गया है।

ब्राजील में आयोजित COP 30 सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले यादव ने कहा कि भारत ने ब्रिक्स (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत, चीन) समूह और समान विचारों वाले विकासशील देशों (LMDC) के समूह में खुद को एक प्रमुख नेता के रूप में स्थापित किया।

उन्होंने कहा, 'सीओपी30 समानता और जलवायु न्याय को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत ने विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सभी प्रमुख दृष्टिकोण दृढ़ता से सामने रखे। हम परिणामों से संतुष्ट हैं, खासकर अनुच्छेद 9.1 कार्य योजना की स्थापना के संदर्भ में।' उन्होंने कहा कि जलवायु वित्त, ‘यूनिलेटरल ट्रेड मेजर’ (UTM), अनुकूलन, प्रौद्योगिकी और अन्य विषयों पर भारत की चिंताएं पूरी तरह से व्यक्त की गईं और अंतिम निर्णयों में शामिल की गईं।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के वार्षिक ‘कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज’ (COP) में 194 देशों के वार्ताकारों ने भाग लिया। सीओपी 30 सम्मेलन 10 से 22 नवंबर तक ब्राजील के बीलेम शहर में आयोजित हुआ था। यादव से जब पूछा गया कि क्या भारत ने इस सीओपी में जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों में कुछ हासिल किया, तो उन्होंने कहा, “हां, भारत ने अपने सभी प्रमुख लक्ष्यों को हासिल किया। भारत का रुख सभी निर्णय पत्रों में प्रतिबिंबित हुआ है। मुख्य लाभों में जलवायु वित्त कार्य योजना शामिल है।”

यादव ने कहा कि भारत ने सीओपी30 में नेतृत्वकारी की भूमिका निभाई और बेसिक समूह का नेतृत्व किया, एलएमडीसी की आवाज बना और अध्यक्ष के साथ करीबी सहयोग किया। उन्होंने कहा, “इसके माध्यम से भारत ने अंतिम परिणामों को महत्वपूर्ण रूप से आकार देने के लिए व्यापक समर्थन प्राप्त किया। 29 निर्णयों को सहमति से अपनाया गया।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in