हरभजन सिंह को केंद्र सरकार ने दी सुरक्षा

Harbhajan
हरभजन सिंह को केंद्र सरकार ने दी सुरक्षाचित्र इंटरनेट से साभार
Published on

चंडीगढ़/नई दिल्ली: एक वक्त पर आम आदमी पार्टी के पोस्टर ब्वॉय रहे राघव चड्ढा के साथ बगावत करने वाले पूर्व क्रिकेटर हरभजन अब सीआरपीएफ कमांडो की सुरक्षा में रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला पंजाब सरकार द्वारा जेड प्लान की सिक्योरिटी वापस लिए जाने के बाद लिया है। हरभजन सिंह अब दिल्ली और पंजाब में CRPF कमांडो की सुरक्षा में रहेंगे। पंजाब सरकार ने शनिवार को हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली थी। आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब के जालंधर स्थित घर पर विरोध प्रदर्शन सामने आए थे।

दीवारों पर लिखा गया था 'गद्दार'

हरभजन के घर की बाहरी दीवार पर स्प्रे पेंट से 'गद्दार' (देशद्रोही) शब्द लिख दिया गया था। पंजाब में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दो अन्य राज्यसभा सदस्यों - अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों के बाहर भी इसी तरह के प्रदर्शन किए गए। राघव चड्ढा की सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने पहले ही वापस ले ली थी। इसके बाद उन्हें भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दी थी । राज्य सभा में पार्टी के उप नेता के तौर पर पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को जेड प्लस की सुरक्षा दी हुई थी ।

राघव चड्ढा को मिली है जेड श्रेणी की सुरक्षा

केंद्र सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को 'Z' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सीआरपीएफ द्वारा दिल्ली और पंजाब में सुरक्षा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने यह निर्णय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के बाद लिया था, जिसमें उन्हें 20 से अधिक सुरक्षाकर्मी और सशस्त्र कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे। इसमें एक एस्कॉर्ट कार, आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो और 24 घंटे सुरक्षा का घेरा शामिल है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in